पटेल जयंती पर पहुंचीं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इलाहाबाद की घटनाओं को लेकर सूबे की सरकार के खिलाफ आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है। एक चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में कुछ हत्या की घटनाएं हुईं।
किसी साजिश के तहत यह घटनाएं हो रही हैं। सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर उनके जिलाध्यक्ष प्रमुख सचिव गृह से मिल चुके हैं। वे सीएम से मिलकर घटनाओं के विषय पर बातचीत भी हो चुकी हैं। राज्य सरकार यदि प्रभावी कार्रवाई नहीं करती तो अपना दल के कार्यकर्ता सात नवंबर से लखनऊ में पटेल प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठेंगे। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।