फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगोदाम रोड से जिला अस्पताल  तक चला अक्रिमण हटाओ अभियान

Fri, 31 Mar 2017 10:32 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
दुकानदार भागे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में जाम की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को शहर के मालगोदाम रोड से लेकर जिला अस्पताल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मालगोदाम से लेकर जिला अस्पताल तक सड़क के दोनों ओर की पटरियों पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने अतिक्रमण स्थल का चिह्नांकन किया।
विज्ञापन


अतिक्रमण स्थल पर हुए स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी से ढहाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर नगर पालिका की ओर से 17,500 रूपये जुर्माना भी लगाया गया। अभियान के चलते ठेले खुमचे वाले भी भाग निकले। पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुशीर अहमद ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

शनिवार को भी अभियान चलाया जाएगा। अभी स्थल का निर्धारण नहीं हो सका है। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने में उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार, अपर उप जिलाधिकारी सलिल पटेल, क्षेत्राधिकारी नगर मुकेश कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज वर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें