फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मांगें पूरी होंगी, तभी करेंगे अंशिका का अंतिम संस्कार

Tue, 25 Mar 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। मूंगर कनरहिया गांव में सोमवार को हमले में घायल युवती की मौत के मामले में घरवालों ने मृतका का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। कहना है कि विवादित निर्माण ढहाने और केस में और आरोपियों के नाम बढ़ाए जाने पर ही युवती का अंतिम संस्कार करेंगे। हालांकि, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उन्हें मनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

मूंगर कनरहिया गांव में संजय और राकेश के बीच विवादित जमीन पर निर्माण कराने के मामले में सोमवार सुबह मारपीट हो गई थी। दोनों पक्ष से कई लोग एक-दूसरे पर हमलावर हो गए थे। बीचबचाव करने पहुंची गांव की अंशिका वर्मा को भी मारापीटा गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार शाम उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने उनका पोस्टमार्टम किया।
देर शाम उनका शव गांव पहुंचा, लेकिन घरवालों ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया। परिवारीजन ने आर्थिक सहायता दिलाने की मांग रखी है। इस प्रकरण में अंशिका के चचेरे भाई राहुल वर्मा की तहरीर पर राजेश, राकेश, राम केवल, खदेरू, रजनीश, मनीष, राजेश, गुलशन, अजय, संतोष, दिनेश व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घरवाले कुछ और आरोपियों के नाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसी मामले में सोमवार देररात अंशिका के घरवाले एसपी ऑफिस भी पहुंचे थे, जहां सीओ रमेश कुमार ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया था। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि अंशिका के पिता से बात हुई है। जो भी मांगे हैं, उन पर विचार करके उचित कार्रवाई की जाएगी। कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें