फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत व शिवांग बने जिला टॉपर

Sat, 21 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेधावी बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं के शनिवार को घोषित नतीजे में सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व स्टेला मॉरिस कान्वेंट स्कूल के दो छात्रों ने संयुक्त रूप से जिले में प्रथम स्थान पाया है। कॉन्वेंट के अनंत प्रकाश पांडेय व विद्या मंदिर के शिवांग श्रीवास्तव ने 95.4 फीसदी अंक हासिल किया है। इस वर्ष टॉप फाइव में छात्रों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के 12वीं का परीक्षाफल शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे घोषित हुआ। एक दिन पहले से ही परीक्षा परिणाम जानने के लिए बेताब परीक्षार्थियों को वेबसाइट ने लंबा इंतजार कराया। करीब घंटे भर तकनीकी वजहों से रिजल्ट की साइट मंद रही। हालांकि, एक बजे के बाद रिजल्ट की वेबसाइट सामान्य हो गई।

परीक्षा परिणाम इंटरनेट पर आने के बाद परीक्षार्थी चहक उठे। 95.2 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर स्टेला मॉरिस कॉन्वेंट की छात्रा प्रज्ञा गुप्ता रहीं। तीसरे स्थान पर 93.8 फीसदी अंक पाकर संयुक्त रूप से तीन छात्र रहे। इसमें सेंट जेवियर्स के अमित गुप्ता व सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा पर शालू तिवारी, केएनआईसीई के  सरफराज शामिल हैं।  
विज्ञापन


चिकित्सक के पुत्र व जिले के संयुक्त टॉपर शिवांग श्रीवास्तव का सपना इंजीनियर बनकर देश सेवा करना है। अपने इसी लक्ष्य को लेकर वह परीक्षा देने के बाद राजस्थान के कोटा में आईटी की कोचिंग करने चला गया। उसके पिता डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव प्राइवेट चिकित्सक हैं।

शिवांग का कहना है कि वह इंजीनियर बनना चाहता है। अपनी सफलता का श्रेय वह माता, पिता के साथ अपने शिक्षकों को देते हैं। बताया कि उसने कभी भी कोचिंग नहीं की। सेल्फ स्टडी के लिए समय सारिणी बनाकर सभी विषयों का बराबर अध्ययन किया।

साधारण परिवार में जन्मे जिले के संयुक्त टॉपर में शामिल अनंत प्रकाश पांडेय ने 12वीं का नतीजा घोषित होते ही परिवार का नाम रोशन कर दिया। पयागीपुर निवासी अनंत के पिता अजीत कुमार पांडेय एक प्राइवेट कंपनी में सर्विस करते हैं। मां गृहणी हैं।अनंत के पिता अजीत बताते हैं कि वह शुरू से ही मेधावी व परिश्रमी रहा।

कोचिंग के बजाय सेल्फ स्टडी पर अधिक ध्यान दिया। अनंत का सपना इंजीयिर बनकर देश की सेवा करना है। वह आजकल आईटी की तैयारी कर रहा है। अनंत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ शिक्षकों को दिया।

अमेठी। सीबीएसई इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में नवोदय जवाहर विद्यालय गौरीगंज के अंबुज तिवारी ने अमेठी जिले में टॉप किया है। उन्हें 94.6 फीसदी अंक हासिल हुए हैं। एबीपीएस के जसमीत 94 फीसदी अंक पाकर दूसरे नंबर पर रहे।

जवाहर नवोदय विद्यालय का परीक्षा परिणाम 97.6 व एचएएल का 90 फीसदी रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय में 84 छात्रों में 82 व एचएएल में 121 छात्रों में 109 परीक्षार्थी पास हुए हैं। एचएएल के प्रियांशु तिवारी ने 93 फीसदी अंक हासिल किया है। एचएएल के अंकेश पांडेय 91.80, अनंत शेखर तिवारी व अनुज सिंह 91.40 फीसदी अंक मिले हैं।

इसी स्कूल की जागृति को 90 फीसदी, सूर्यांश सिंह 89.40 फीसदी अंक मिले हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में सौरभ सिंह 93, निशि 92.2 व विजय कुमार शर्मा को 91.80 फीसदी अंक मिले हैं। इसी विद्यालय में आदित्य गुप्त को 88.2, उत्कर्ष शुक्ल को 87.2 फीसदी अंक हासिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें