फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रामगंज के अग्रेसर गांव के पास शनिवार रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उसका साथी मौका पाकर भाग निकल गया। पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी रामगंज कृष्ण मोहन सिंह, स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक अनूप कुमार सिंह और सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक दयाशंकर मिश्र गश्त पर निकले थे। तभी सूचना मिली कि वही आरोपी सक्रिय हैं, जिन्होंने 11 सितंबर की रात पुलिस टीम को वाहन से कुचलने का प्रयास किया था। पुलिस ने रामगंज-सोनारी मार्ग पर घेराबंदी की।


इस दौरान बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। इस दौरान पीछा करने पर एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।
विज्ञापन



गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुल्तानपुर के लंभुआ क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी अनीस के रूप में हुई। पूछताछ में अनीस ने स्वीकार किया कि 11 सितंबर की रात उसने अपने साथियों के साथ पुलिस पर गोवंश लदा वाहन चढ़ाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें