फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पशु व्यवसायी चाचा-भतीजे को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 20 Nov 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
व्यवसायी की पिटाई करते हुए।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कादीपुर के रैनी हसनपुर में पशु व्यवसायी चाचा-भतीजे को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़े दो वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, अमर उजाला ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
कादीपुर के ककना निवासी मोहम्मद हमीद के मुताबिक, उनके भाई रईस और भतीजा फहजान पशुओं की खरीद बिक्री का काम करते हैं। 12 नवंबर की सुबह 11 बजे रैनी हसनापुर के एक शख्स ने भैंस बेचने की बात कहकर रईस और फहजान को अपने घर बुलाया। इसके बाद वहां पर चार-पांच लोगों ने मिलकर चाचा-भतीजे को बंधक बना कर मारापीटा।
देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे तो उनके मोबाइल पर काॅल की गई। दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ थे। रात करीब 11 बजे हमीद दाेनों को खोजते हुए रैनी हसनापुर पहुंचे। गांव वालों से पता चला कि रईस और फहजान को बंधक बनाकर मारापीटा गया है। उन्हें एक कमरे में बंद करके रखा है। उन्हें क्यों मारापीटा गया, इसको लेकर गांव वाले कुछ नहीं बोल रहे थे।
विज्ञापन

बंधक बनाए जाने की सूचना पर उन्होंने 112 पर काॅल करके पुलिस बुलाई, जिसके बाद रईस और फहजान को मुक्त कराया गया। कादीपुर पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। हमीद ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। कादीपुर कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बंधक बनाकर पिटाई करने की जानकारी सामने आई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें