फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय में बंद किए आवारा मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। ब्लॉक भेटुआ के गांव सड़िला के ग्रामीणों ने मंगलवार को फसल नष्ट कर रहे आवारा मवेशियों को गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। मामले की सूचना पर तहसीलदार ने भेटुआ बीडीओ और एडीओ पंचायत को मवेशियों को गोशाला में रखवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या जहां किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी है वहीं आए दिन इन्हें सरकारी विद्यालय, पशु अस्पताल आदि सरकारी भवनों में बंद करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
आवारा मवेशियों से आजिज विकास खंड क्षेत्र भेटुआ के गांव सड़िला, शिवगढ़ जलालपुर, घटमापुर, गंगहुआ आदि के ग्रामीणों ने मंगलवार को स्कूल बंद होने के बाद मवेशियों को एकत्र कर सड़िला गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बंद कर गेट पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की सूचना तहसील प्रशासन और जिला प्रशासन को दी। सूचना पर तहसीलदार पल्लवी सिंह ने बीडीओ भेटुआ कुसुम लता सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को प्राथमिक विद्यालय में बंद आवारा पशुओं को गोशाला में रखवाने का निर्देश देते हुए रिपोर्ट मांगी है।
तहसीलदार के निर्देश पर बीडीओ ने एडीओ पंचायत और पंचायत सचिव को मौके पर जाकर पशुओं को स्कूल ने निकालकर गोशाला में शिफ्ट कराने का निर्देश दिया। देर शाम तक आवारा मवेशियों को विद्यालय से हटवाने की व्यवस्था नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें