फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नाराज लोगों ने पुलिस टीम पर किया पथराव

Mon, 16 Jun 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। चांदपुर सैदोपट्टी गांव में शनिवार शाम दो पक्षों में मारपीट के मामले में पहुंची पुलिस टीम पर भड़के लोगों ने हमला कर पथराव किया गया। पुलिस कर्मी घायल भी हो गए। कई थाने की पुलिस पहुंची, तब स्थिति नियंत्रण में हुई। उप निरीक्षक की तहरीर पर गोसाईगंज थाने में नौ नामजद समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाने के उप निरीक्षक द्रिवेश त्रिवेदी के मुताबिक शनिवार देर शाम वह हमराह अय्यूब खान, लाल बहादुर लोधी, ओम प्रकाश के साथ गश्त पर थे। पता चला कि चांदपुर सैदोपट्टी गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई है। द्रिवेश त्रिवेदी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। आरोप है कि तभी किसी ने मौजूद लोगों को पुलिस के खिलाफ भड़का दिया। भड़के लोगों ने ईंट-पत्थर, लाठी व धारदार हथियार लेकर पुलिस वालों पर हमला कर दिया।
जान बचाने के लिए पुलिस टीम को मौके से भागना पड़ा। गोसाईगंज थाने के इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि चांदपुर सैदोपट्टी गांव में स्थिति नियंत्रण में है। उप निरीक्षक की तहरीर पर गांव निवासी राम दुलार, सुशील कुमार, गुलाब चंद्र यादव, ऋषि देव, कपिल देव, सौरभ यादव, बृहस्पति सेन उर्फ सोनू यादव, गणेश यादव, इंद्रसेन यादव समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें