फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नाराज किसानों ने फूंकीं बजट की प्रतियां, की नारेबाजी

Tue, 30 Jul 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्र सरकार की ओर से खेती का बजट घटाने से नाराज किसानों ने नारेबाजी करते हुए सरकार को घेरा। खरसोमा, बरौला, साधोभारी, पटना, दखिनवारा, खुशामदपुर, बिसेना, लखैचा, इस्माइलपुर समेत अन्य गांवों में बजट की प्रतीकात्मक प्रतियां फूंकीं और मोदी सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि पिछले पांच बजट के आंकड़े देख लिए जाएं तो पता चलता है कि 2019–20 के बजट में खेती का हिस्सा 5.44% था जो घटते हुए इस बजट में 3.15% हो गया है। जिला सचिव लाल बिहारी मौर्य ने कहा कि सरकार ने इस बजट में उर्वरक पर सब्सिडी का बजट घटाया है, जिससे खाद के दाम बढ़ेंगे।

राधेश्याम वर्मा ने कहा कि इस बजट में किसानों और ग्रामीण भारत की अनदेखी की गई है। किसानों की कर्जमाफी की कोई बात नहीं की गई। चुनाव में कम सीटें मिलने की वजह से सरकार किसानों व मजदूरों से बदला ले रही है। श्रीकृष्ण बरनवाल ने कहा कि इस बजट में एमएसपी को कानूनी जामा पहनाने की दिशा में कोई काम होता नहीं दिख रहा है। इस मौके पर जवाहरलाल, लाल बहादुर यादव, रामकेवल वर्मा, दयाशंकर पाठक, रामभवन मौर्य, जंगबहादुर वर्मा, बाबूराम मौर्य, जाहिद, रामसूरत मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें