फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों पर अड़ा आंगनबाड़ी संघ

Mon, 30 Oct 2017 09:57 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
सरकार विरोधी नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांगों को लेकर हड़ताल पर गईं महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना नौवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को तिकोनिया पार्क में धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन खत्म कराने कुछ पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने नगर निकाय की अधिसूचना का हवाला देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से धरना समाप्त करने को कहा। इस पर पदाधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को प्रदेश अध्यक्ष से बात करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस कर्मी आंगनबाड़ी प्रदेश अध्यक्ष से बात किए बिना ही वापस लौट गए। कहा कि उनके  ऊपर हड़ताल समाप्त करने का दबाव बनाया जा रहा है। पर, वे किसी से डरने वाली नहीं हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव, कनकलता त्रिपाठी, अनामिका सिंह, मीना श्रीवास्तव, लक्ष्मी कुमारी, किरन मिश्रा समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कर्मी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें