सुल्तानपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून तक डीएम की ओर से अवकाश घोषित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में लू चलने और तापमान अधिक होने के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन नहीं किया जाएगा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण ट्रैकर पर नियमित रूप से कार्य करेंगे। केंद्रों पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों को ड्राई राशन का वितरण नियमित रूप से किया जाएगा। समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन विभागीय निर्देशानुसार नियत तिथि पर होगा।