फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अराजक तत्वों ने तोड़ी बाबा साहब की प्रतिमा

Wed, 02 Jul 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। दुर्गा नगर चौराहे पर स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा सोमवार रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर लोगों में रोष फैल गया। पुलिस ने अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व नई प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

रामपुर विरतिहा के दुर्गा नगर चौराहे पर वर्ष 1990 में सुग्रीव बौद्ध की अगुवाई में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंगलवार सुबह लोगों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी। जानकारी मिलते ही सुग्रीव बौद्ध, बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार गौतम, बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश त्यागी, प्रधान राजकुमार सहित बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
थानाध्यक्ष विजय सिंह ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। इस दौरान सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने नई प्रतिमा मंगवा कर पुलिस की मौजूदगी में उसे स्थापित कराया। विधायक ने बताया कि प्रतिमा स्थल के चारों तरफ लोहे की जाली लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें