सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान फिजिकल एंड सोशल साइंस के मैनेजमेंट विभाग की ओर से शनिवार को दीपावली मेले का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं हुईं।
इसमें कविता प्रतियोगिता ने विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कविता प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा के बाद, प्रथम स्थान पर आनंद कृष्ण पांडेय, द्वितीय स्थान पर सौहार्द बरनवाल ने बाजी मारी। जबकि सत्यम चौरसिया ने तृतीय स्थान पर रहे। केएनआईएमटी की डायरेक्टर डाॅ. इंद्रजीत कौर ने मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान देकर सम्मानित किया।