फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 करोड़ के भूखंड व आवास गोपनीय ढंग से बेचने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आवास विकास परिषद की ओर से शहर के लोहरामऊ रोड पर आरक्षित भूखंड के बेचे जाने व आवास को नीलाम करने में मानक के उल्लंघन का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

परिषद के अधिकारियों ने करीब 33 करोड़ रुपये के भूखंडों व आवासों के बेचने के लिए पर्याप्त प्रचार नहीं कराया। जिले के सिर्फ एक समाचार पत्र में प्रचार का कोरम पूरा करा दिया। पंजीकरण की तिथि की सूचना कम लोगों तक पहुंचने से प्रतिस्पर्धा में कमी की संभावना है।
आवास विकास परिषद की ओर से लोहरामऊ रोड पर आरक्षित भूखंड में करीब 32 लाख रुपये प्रति आवास की लागत से मध्यम वर्ग के 28 आवास को बेचा जाना है। प्रत्येक आवास करीब 80 वर्ग मीटर में बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही आवास विकास परिषद की ओर से छोटे-बड़े 101 भूखंडों को बेचा जाना है।
विज्ञापन

इसमें 70 भूखंड 170 वर्ग मीटर व 31 भूखंड 75 वर्ग मीटर के बनाए गए हैं। भूखंड की कीमत आवास विकास परिषद ने 17,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की है। आवास विकास परिषद की दर के अनुसार 70 बड़े भूखंडों की कीमत करीब 24 करोड़ रुपये पहुंच रही है।
साथ ही 32 लाख प्रति आवास की दर से उसकी कीमत करीब नौ करोड़ रुपये आ रही है। सूत्रों के अनुसार परिषद के अधिकारियों ने आवास व भूखंडों को चहेतों को देने के लिए पंजीकरण के प्रचार को सीमित रखा। जिले के लोहरामऊ रोड पर स्थित भूखंडों व निर्माणाधीन आवास को बेचने के लिए जिले में प्रचारित एक समाचार पत्र को छोड़ शेष दो में प्रचार का कोरम पूरा करा दिया गया।
जिले के सिर्फ एक समाचार पत्र में प्रकाशन से सीमित लोगों को ही इसकी सूचना मिल सकी। जानकारी के अभाव में कम लोगों के आवेदन से प्रतिस्पर्धा में कमी आने की संभावना बनी है। हालांकि अभी पंजीकरण में 12 दिन बचे हैं।
आवास विकास के संपत्ति अधिकारी सुभाषचंद्र मौर्य ने बताया कि पंजीकरण के लिए तीन समाचार पत्रों में प्रचार-प्रसार कराया गया है। जिले में दो कम प्रसारित समाचार पत्रों के बारे में बताया कि यह लखनऊ के प्रचार विभाग की जिम्मेदारी है।
उप आयुक्त आवास (प्रचार विभाग) अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दो समाचार पत्रों के सुल्तानपुर में कम प्रसार होने की जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी करके उचित कदम उठाए जाएंगे।
आवास विकास परिषद के आयुक्त अजय चौहान ने बताया कि वे बाहर हैं। तीन अधिक प्रचार-प्रसार वाले समाचार पत्रों में प्रचार-प्रसार कराया जाना चाहिए। इसकी जानकारी की जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें