फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों को शौचालय गिफ्ट करने वाले भाई पुरस्कृत

Wed, 16 Aug 2017 10:54 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
सीडीओ की पहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से स्वच्छता ग्रामीण मिशन के तहत गांवों केे सभी घरों में प्रसाधन निर्माण की पहल में सीडीओ ने एक नया अध्याय जोड़ दिया। अनोखी अमेठी का अनोखा भाई कार्यक्रम के तहत रक्षा बंधन पर्व पर बहनों को प्रसाधन गिफ्ट करने वाले 334 भाइयों में तीन को पुरस्कृत करने के लिए लॉटरी कराई गई।
विज्ञापन


लाटरी के जरिए गौरीगंज के पहाड़गंज निवासी रोहित कुमार प्रथम, अमेठी के घाघूघार निवासी आयुष तिवारी द्वितीय तथा पहाड़गंज के ही नीरज शुक्ल तीसरे विजेता बने। कार्यक्रम में मौजूद जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा व राज्य मंत्री सुरेश पासी ने विजेताओं को क्रमश: 50 हजार, 15 हजार एक फोन व दस हजार रुपये का चेक व एक घड़ी सौंप कर पुरस्कृत करते हुए सीडीओ की इस पहल को पूरे प्रदेश में लागू करने की बात कही। 

स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर में प्रसाधन निर्माण कराने के लिए अमेठी सीडीओ अपूर्वा दुबे की पहल अनोखी अमेठी का अनोखा भाई कार्यक्रम अन्य जिलों के लिए एक मिसाल बन गया। सीडीओ ने इस कार्यक्रम के तहत रक्षाबंधन पर अपनी बहन को प्रसाधन बनवाकर गिफ्ट करने वाले भाइयों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई थी। जिले में कुल 897 भाइयों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
विज्ञापन


रक्षाबंधन के बाद ब्लॉकवार आई रिपोर्ट की सीडीओ ने जिला स्तरीय अधिकारियों से जांच कराकर प्रसाधन बनने की पुष्टि कराई तो 334 प्रसाधन पूर्ण पाए गए। 15 अगस्त को जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लॉटरी सिस्टम से तीन विजेताओं का चयन किया गया। कार्यक्रम में डीएम योगेश कुमार, सीडीओ अपूर्वा दुबे, डीपीआरओ बनवारी सिंह, एडीएम ईश्वरचंद्र, आरपी सिंह, प्रशांत शुक्ल सहित संबंधित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें