एंबुलेंस में प्रसव के बाद हाथ में नवजात को लिए ईएमटी।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। कुड़वार क्षेत्र के खरोहवा निवासी अशोक कुमार की पत्नी संगीता को बुधवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर कुड़वार सीएचसी के एंबुलेंस चालक अंजनी कुमार तिवारी और ईएमटी रामशंकर यादव तत्काल गांव पहुंचे और संगीता को एंबुलेंस से परिजनों के साथ सीएचसी जा रहे थे। रास्ते में बहुबरा गांव के पास तेज प्रसव पीड़ा होने पर ईएमटी ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।