फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में सगे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे लोलेपुर चौहानी गांव में भूमि विवाद में बुधवार को एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ मिलकर सगे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल अधेड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लोलेपुर चौहानी गांव निवासी मोहम्मद वाहिद का अपने भाई मोहम्मद जाहिद से भूमि का विवाद चल रहा है। आरोप है कि बुधवार को मोहम्मद जाहिद और उसकी पत्नी शमां मिलकर वाहिद की भूमि पर निर्माण कर रहे थे। तभी वाहिद ने वहां पहुंचकर निर्माण से मना किया। इससे नाराज जाहिद और शमां ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने घायल वाहिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने वाहिद की तहरीर पर मोहम्मद जाहिद और शमां के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें