फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: परिषदीय स्कूलों के विलय के खिलाफ अंबेडकर सेना का प्रदर्शन

Wed, 02 Jul 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्राथमिक विद्यालयों के विलय के विरोध में राष्ट्रीय अंबेडकर सेना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप कोरी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 ए के तहत छह से 14 साल के बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार है। उत्तर प्रदेश सरकार का 16 जून, 2025 का आदेश इस अधिकार का उल्लंघन करता है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को प्राथमिक विद्यालयों का समीप के विद्यालयों से विलय करने का निर्देश दिया है।
पिछड़े और वंचित क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर प्रभावित होगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि स्कूल बंद करने का फैसला वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उनका कहना है कि सरकार को स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें