फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, अमर उजाला  की पर्यावरण चौपाल आज

Sun, 17 Apr 2016 10:09 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से लोगों को आगाह करने के लिए ‘अमर उजाला’ ने पहल की है। अमर उजाला व मैक्स ब्लॉक्स के तत्वावधान में सोमवार को शहर के अमहट में स्थित क्यान क्लार्क होटल में पर्यावरण चौपाल का आयोजन किया गया है। चौपाल में अधिकारी व पर्यावरणविद् लोगों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देंगे। चौपाल की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 
विज्ञापन

बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के खतरे से आगाह करने एवं पृथ्वी का जीवन संरक्षित करने के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए ‘अमर उजाला’ ने पहल की है। 18 अप्रैल सोमवार को अमहट स्थित होटल क्यान क्लार्क में सुबह साढ़े 11 बजे से अधिकारी,  पर्यावरणविद् लोगों को पर्यावरण सहेजने की जानकारी देंगे।

प्रकृति के साथ तालमेल बिठाते हुए आगे का कार्य करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। पर्यावरणविद् बताएंगे कि कैसे हम अपना जीवन जीने के साथ पर्यावरण को संतुलित रख सकते हैं। किस कार्य से पर्यावरण की हानि होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रवीन अग्रवाल होंगे। चौपाल कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। अमर उजाला के कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें