फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जुकाम बुखार के साथ अब कोल्ड डायरिया से बच्चे परेशान

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के महिला विंग के बालरोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सर्दी बढ़ते ही छोटे बच्चे बुखार, जुकाम और निमोनिया के साथ अब कोल्ड डायरिया की चपेट में आना शुरू हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज में निमोनिया के लक्षणों वाले मरीजों के साथ कोल्ड डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक छोटे बच्चों के मामले में विशेष एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को महिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में छोटे बच्चों को दिखाने की भीड़ बढ़ गई है। वर्तमान में ओपीडी में 200 से 250 बच्चों का इलाज प्रतिदिन किया जा रहा है। इमरजेंसी में 50 से अधिक बीमार बच्चे पहुंच रहे हैं।

बीते दिनों से बढ़ी सर्दी से खांसी, जुकाम, बुखार के साथ बच्चे निमोनिया और विंटर डायरिया से पीड़ित होने लगे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम करन ने बताया कि इस मौसम में बच्चों को बीमार होने का खतरा अधिक रहता है। कोल्ड डायरिया से पीड़ित बच्चे की पसलियां चलने लगती हैं। उनका पेट खराब हो जाता है। बताया कि सर्दी में जुकाम, बुखार व खांसी से हर आयु वर्ग के लोग पीड़ित हैं।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में बच्चों में खांसी, जुकाम, बुखार और सांस की दिक्कतें (श्वसन संबंधी संक्रमण) बढ़ जाता है। यह ठंडे, शुष्क मौसम में वायरस के पनपने और बच्चों की कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण होता है। इससे बचने के लिए बच्चों को गर्म दूध, हल्दी, गुनगुना पानी, साफ-सफाई और तरल पदार्थ जरूर पिलाएं। ठंड से बचने के लिए बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें