फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अतिक्रमण हटाने के बहाने व्यापारियों से अभद्रता का आरोप

Fri, 26 Sep 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस द्वारा व्यापारियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। संगठन ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को डीएम, एसपी व नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया। संगठन के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय ने कहा कि शहर में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि चौक, घंटाघर के आसपास अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने उनकी दुकानों के अंदर का सामान बाहर निकाल कर फेंक दिया। जिलाध्यक्ष विजय प्रधान ने कहा कि व्यापारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाना अत्यंत निंदनीय है।
संगठन के पदाधिकारियों ने एसपी से अभियान में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अंबरीश मिश्र, अमर बहादुर सिंह, प्रविंद्र भालोटिया, आशीष तिवारी, गोपाल जी सोनी, विनय सिंह, मनीष कसौधन, भोला सोनी व बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें