फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: युवती से दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, केस दर्ज

Mon, 06 Jan 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक युवती ने दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में रविवार को कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। आरोप है कि करीब 15 माह पूर्व एक युवक ने अपना नाम सोनू बताकर दोस्ती की थी। बीते 20 अगस्त को वह युवक से मिलने कलेक्ट्रेट में आई तो उसे बहाने से शहर स्थित एक कमरे में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने कमरे में बंद कर दिया।
शंका होने पर युवती ने पूछा तो उसने अपना नाम महमूद खान बताते हुए कहा कि धर्म स्वीकार करते हुए शादी नहीं करोगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। आरोपी दो-तीन लोगों को बुलाकर धर्म परिवर्तन कराने लगा। जबरन मांस भी खिला दिया। बीती 25 नवंबर को आरोपी के कमरे पर नहीं रहने से युवती भाग निकली।
विज्ञापन

रविवार को आरोपी ने फोन करके कहा कि नहीं आओगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। वह शहर पहुंची तो आरोपी ने नशा युक्त चाय पिलाने का प्रयास किया। मना करने पर आरोपी ने साथियाें के साथ मारापीटा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नारदमुनि सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें