फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रंजिश में पिता को बंधक बना बेटे को अगवा करने का आरोप, केस दर्ज

Mon, 31 Mar 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। चंदीपुर कुंदा भैरोपुर गांव में पिता को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों ने नाबालिग बेटे को अगवा कर लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

गांव निवासी श्रीराम यादव शनिवार रात घर में सो रहे थे। चार पहिया वाहन से सात-आठ की संख्या में नकाबपोश बदमाश उनके घर पहुंच गए। बदमाशों ने उन्हें रस्सी से बांध दिया, और 12 वर्षीय बेटे शिवम को लेकर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद हल्ला-गुहार पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचित किया। गांव पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
पीड़ित पिता ने गांव के लाल बहादुर निषाद पर पुत्र को अगवा करने का आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक, आरोपी से उनका लेन-देन का विवाद चल रहा है। रंजिश में बेटे को अगवा कर लिया गया। थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही किशोर को सकुशल ढूंढ़ लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें