फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सराफा व्यापारी पर चाकू और डंडे से हमले का आरोप

Sat, 17 Oct 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के घंटाघर चौक पर बुधवार शाम ज्वैलरी का सामान खरीदने आए बल्दीराय निवासी एक सराफा व्यापारी पर चाकू, डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमले व छीना-झपटी के दौरान जेब में रखे 25 हजार रुपये भी गिर गए। लोगों के जुटने पर हमलावर भाग निकले। कोतवाली नगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बल्दीराय निवासी राजेंद्र कौशल के मुताबिक, वह पेशे से सोनार हैं। वह शहर से आभूषण खरीदकर गांवों में फेरी लगाकर बेचते हैं। एक साल पहले उन्होंने चौक घंटाघर निवासी राधे रामजी स्वर्णकार से बिक्री के लिए आभूषण खरीदे थे। कुछ और आभूषण बनवाने के लिए उसने फोन-पे के जरिये एडवांस रकम दी थी।
आरोप है कि आभूषण नहीं मिलने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान उसे शहर आने पर देख लेने की धमकी दी गई थी। बुधवार की शाम 6:20 बजे राजेंद्र घंटाघर चौक स्थित एक सराफा दुकान से सामान खरीदकर अपनी स्कूटी पर बैठ रहे थे। आरोप है कि उसी समय राधेराम उनके पुत्र आयुष सोनी, उसका भाई, रिश्तेदार रिशु सोनी और तीन-चार अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोट लगी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें