फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मॉडल बनाई जाएंगी सभी ग्राम पंचायतें

Sat, 01 Feb 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कादीपुर के प्राणनाथपुर में बना कूड़ा प्रबंधन केंद्र। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की सभी 979 ग्राम पंचायतों को स्वच्छ व कचरामुक्त बनाने के लिए कवायद तेज हो गई है। इसके लिए शोकपिट, घूर गड्ढा व आरआरसी सेंटर बनाए जा रहे हैं। इसका कार्य पूरा होने के बाद ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाया जाएगा। शासन ने विभाग को एक साल का और मौका दे दिया है।
विज्ञापन


शासन ने पंचायतीराज विभाग को जिले की 979 ग्राम पंचायतों को दिसंबर 2024 तक मॉडल बनाने का निर्देश दिया था। सूत्रों के मुताबिक, आदेश के बाद भी 349 ग्राम पंचायतों में आरआरसी (कूड़ा प्रबंधन केंद्र) बनाने के लिए शासन से धनराशि जारी हुई। विभागीय आंकड़ाें के मुताबिक, मौजूदा समय में 385 ग्राम पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन इकाई का निर्माण चल रहा है, जबकि अन्य में केंद्र के संचालन की तैयारी चल रही है। अभी तक कुछ ग्राम पंचायतों में कूड़ा ढोने के लिए ई-रिक्शा व ठेला तक की खरीद नहीं हो सकी है।
वहीं, 45 ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटर का संचालन धीरे-धीरे शुरू करा दिया गया है। पंचायतीराज निदेशालय ने सभी ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने के लिए विभाग को एक साल का और मौका दे दिया है। ग्राम पंचायतों के स्वच्छ व कचरामुक्त होने पर उन्हें मॉडल घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


समय से कार्य पूरा नहीं करने पर होगी कार्रवाई
जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि ग्राम पंचायतों को आरआरसी सेंटर का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। ई-रिक्शा और ठेला की खरीद करने के लिए कहा गया है। निर्धारित समय में कार्य नहीं पूरा करने वालीं ग्राम पंचायतों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें