फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: झांकियों पर टिकी निगाहें, जागरण में झूमे श्रद्धालु

Fri, 18 Sep 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरापुर। श्रीकृष्ण बरही महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर बिरहा गायन, जागरण व आकर्षक झांकियां देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

केंद्रीय पंडाल में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन व आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शाहगंज रोड पर नरसिंह भगवान की हिरण्यकश्यप वध की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। एक निजी मैरिज लॉन में ‘एक शाम कान्हा के नाम’ जागरण में कलाकारों ने ‘झूला झूलो रे राधारानी...’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
बाल गोपाल पूजा समिति के मंच पर कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। अजय साहू के संयोजन में बिरहा गायिका रुचि यादव व देवेंद्र यादव ने प्रस्तुति दी। व्यापारी नेता ने कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आल्हा, बिरहा, कहरवा और नौटंकी लोकगायन की धरोहर हैं। आयोजन समिति ने सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें