फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अखिल अग्रवाल को रोटरी क्लब की कमान

Tue, 21 Jul 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत करते रोटरी क्लब के पदा​धिकारी।-संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रोटरी क्लब का 57 वां अधिष्ठापन समारोह ''सृजन-2026'' मंगलवार की रात सिरवारा रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुआ। इस दौरान वर्ष 2026-27 के लिए अखिल अग्रवाल ने अध्यक्ष और डॉ. अभिषेक पांडेय ने सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीजीएन मनकेश्वर नाथ पांडे और असिस्टेंट गवर्नर मनदीप श्रीवास्तव ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक सेवा से जुड़े नए कार्याें को शुरू करने का संकल्प जताया। समारोह में क्लब के वरिष्ठ सदस्य विजय सेठ और डॉ. नैयर रजा जैदी को रोटरी में 50 वर्ष तथा संदीप कुमार और संजय केसरवानी को 25 वर्ष पूरे करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चार दंपतियों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें