फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष पर हमलावर कांग्रेस: बता दिया कैसा है उसका डीएनए, मायावती को भी दिखाया आइना; कहा- अपना हश्र देख लें

Sat, 07 Dec 2024 05:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

कांग्रेस विपक्ष पर हमलावर है। डीएनए को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लड़ना हमारे डीएनए में हैं, हम हमेशा लड़ेंगे। मायावती को भी आइना दिखाया। कहा कि उपचुनाव पर अपना हश्र देख लें। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। यहां वह एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने संभल हिंसा को लेकर सरकार घेरा। कहा कि सरकार ने अत्याचार और अन्याय किया है। सरकार और उनके लोगों की सोची समझी रणनीति के तहत यह काम हुआ है। उनके इशारे पर गोली चलाई गई है। 

विज्ञापन


कहा कि जिन लोगों ने वहां गोली चलवाकर हत्याएं कराई हैं, उन पर मुकदमा चले। उन्हें जेल भेजा जाए। अगर ये सरकार नहीं कर पाई, तो 2027 में जब हमारी सरकार बनेगी। निश्चित तौर पर हम उन अधिकारियों को जेल भेजेंगे। अजय राय ने कहा कि बांग्लादेश में जो अत्याचार हो रहा है, उस पर मोदी सरकार को कड़ा कदम उठाना चाहिए। कार्रवाई करनी चाहिए। 

सिंधवी की सीट के नीचे से नोट के मामले में अजय राय ने कहा कि उन्होंने कह दिया है मेरा नहीं है। उसकी जांच हो। क्योंकि, सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उसे बाहर कर जनता को बताएं कि क्या चीजें हैं। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। जनता जानना चाहती है कि हिंसा की असली हकीकत क्या थी?
 

मायावती देंखे अपना हश्र, न करें बयानबाजी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मायावती के बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस संभल में मुसलमानों को लड़ा रही है। कहा कि मायावती अपनी चीजों को देखें। अभी उपचुनाव लड़ी थीं अकेले, अपना हश्र देख लें। सब समझ में आ जाएगा। 
 
विज्ञापन

लड़ना हमारे डीएनए में...

हाल ही में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज और दर्ज हुए मुकदमे पर उन्होंने कहा कि लड़ना कांग्रेस के डीएनए में है। हमारे जीन में है हम लड़ेंगे। ये मुकदमा करेंगे, जेल भेजेंगे हम फिर भी पीछे नहीं हटेंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मोईद अहमद, अभिषेक सिंह राणा, शकील अहमद, राजेश तिवारी, पवन मिश्रा, वरुण मिश्रा, मोहसिन सलीम, रणजीत सलूजा, हामिद राइन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें