फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर वायुसेना ने दिखाई ताकत

Wed, 22 Apr 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाई उतरा विमान । संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर वायु सेना ने दुश्मन देशों को अपनी ताकत का एहसास कराया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुंकार भरते विमानों ने ऑपरेशन सिंदूर व ऑपरेशन महादेव के दौरान सेना के शौर्य को नमन किया। वायुसेना के सैनिकों ने उस दौरान चलाए गए अभियान को याद करते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के हवाई पट्टी पर हैरतअंगेज कारनामे दिखाए।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे सफर ही नहीं, सुरक्षा के लिए भी हैं तैयार
एयर मार्शल बी मनी कांतन ने कहा कि हमारे देश के एक्सप्रेसवे सफर के लिए ही नहीं, सुरक्षा के लिए भी तैयार हैं। देश के सड़कों पर हमारी सेना ऐसे अभियान चलाकर देश की सैन्य ताकत का प्रदर्शन करती रहती है। यह हमारी क्षमता और ताकत है कि हम देश के किसी भी एक्सप्रेसवे पर विमान उतारकर सैन्य अभियान का संचालन कर सकते हैं।
तेज धूप व प्यास पर भारी पड़ा देशप्रेम
एयर शो के दौरान चिलचिलाती धूप व प्यास भी लोगों का उत्साह नहीं राेक सकी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे खुले आसमान के नीचे लोग एयरशो देखते और भारत माता की जयकारा लगाते रहे।
विज्ञापन

एयरशो देखने आए शहर के शहजाद ने बताया कि जवानों के शौर्य को देखकर अपने देश पर गर्व महसूस हो रहा है। गौरा गांव मालती देवी ने बताया कि पहली बार विमान को इतनी करीब से देखा, ये नजारा अद्भुत था। सारंगपुर गांव के राम नरेश यादव ने बताया कि उन्होंने जो नजारा देखा वह स्तब्ध करने वाला था। गोसैसिंहपुर से आए सोनू तिवारी ने बताया कि वह 20 किमी दूर से यह एयरशो देखने आए हैं, देखकर यह लगा कि सेना के रहते हम सुरक्षित हैं। गदनपुर से आए आलोक पांडेय ने बताया कि सेना के शौर्य का जो नजारा देखा, उसे भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें