सुल्तानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शहर के आनंद भवन वृद्ध आश्रम में एड्स दिवस पर वृद्धजनों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव एडीजे विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि एड्स पीड़ितों को स्वास्थ्य, आवास व शिक्षा से वंचित नहीं रखा जा सकता है। एड्स पीड़ितों की शिकायतें सुनी जाती हैं।
उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को वह संपूर्ण अधिकार प्राप्त हैं, जो एक स्वस्थ व्यक्ति को मिले हैं। एड्स पीड़ित को सम्मान के साथ जीने का पूरा अधिकार है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक डॉ. अबसार ने कहा कि असुरक्षित यौन संबंध से गर्भवती महिला को इस बीमारी का खतरा रहता है। सुरक्षित ब्लड ही चढ़वाएं। इस मौके पर प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता अमित पांडेय, मध्यस्थ सतीश पांडेय, सर्वेश सिंह, सुनील राठौर, श्रवण शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।