जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अहदा-बिरसिंहपुर मार्ग पर हुए गड्ढे। -संवाद
सुल्तानपुर। विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर स्थित अहदा-बिरसिंहपुर मार्ग की दशा में सुधार होने की उम्मीद जग गई है। 18 किमी. लंबी इस सड़क का निर्माण प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कराएगा। इसके निर्माण में करीब 36 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
मौजूदा समय में अहदा-बिरसिंहपुर मार्ग की हालत काफी दयनीय है। सड़क के बीच में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार मांग की थी। 18 किमी. लंबी सड़क की मरम्मत के लिए करीब 36 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव भेजा गया है।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता संतोष मणि तिवारी ने बताया कि प्रोजेक्ट तैयार कर नाबार्ड को भेज दिया गया है। जल्द ही सड़क के निर्माण का काम आरंभ करवा दिया जाएगा।