फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अज्ञात कारणों से लगी आग से जला मकान

Sun, 23 Nov 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दोस्तपुर के तेंदुआ महनिया गांव में आग लगने से जला छप्पर नुमा मकान।
विज्ञापन
दोस्तपुर। तेंदुआ महनिया निवासी रामदयाल मुसहर के छप्पर के मकान में शनिवार रात लगी आग से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने राजस्वकर्मियों को घटना की जानकारी दी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

राम दयाल ने बताया कि परिवार के साथ छप्पर के मकान में रहते थे। शनिवार रात गांव में ही एक कार्यक्रम में शामिल होने पूरा परिवार गया था। देर रात अचानक अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई। अनाज, कपड़े, बर्तन सहित सारा सामान जलकर राख हो गए। घटना में हजारों रुपये के सामान के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की जानकारी नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें