फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फर्जीवाड़ा मामले में अभिलेख नहीं पेश कर पाया कृषि विभाग

Tue, 04 Jun 2024 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र धम्मौर के सोनबरसा गांव निवासी दलसिंगार सिंह ने गांव की इंदूबाला उर्फ इंदू सिंह, कमला सिंह व कमला देवी उर्फ सुशीला के खिलाफ चार अप्रैल 2023 को धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि अभिलेखों में हेराफेरी करके आरोपियों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले लिया है।
विज्ञापन


आरोपी इंदूबाला उर्फ इंदू सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर बचाव पक्ष ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए कोई आवेदन न करने की बात कही। इस पर कोर्ट ने 29 मई को जिला कृषि अधिकारी सदानांद चौधरी को तलब किया था लेकिन वे कोई सटीक जवाब नहीं दे पाए थे। उनके मौका मांगने पर सुनवाई के लिए सोमवार की तिथि नियत की गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को कोर्ट में पेश हुआ कृषि विभाग का कर्मी भी कोई अभिलेख पेश नहीं कर पाया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को जमानत दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें