फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रबी की तैयारी जोरो पर, गेहूं व अन्य फसलों के बांटे जा रहे बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
-सुल्तानपुर। खरीफ फसलों की खेती समाप्त हो चुकी है। अब रबी की तैयारी जोरों पर चल रही है। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से किसानों में विभिन्न फसलों के बीज वितरित किए जा रहे हैं। इसमें गेहूं के अलावा मटर, चना, सरसों और मसूर के बीज शामिल हैं। किसानों को मुफ्त में लॉटरी के आधार पर बीजों का मिनी किट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश से खेतों में पानी भर गया था। धान की कटाई में विलंब हुआ है। धान की कटाई के बाद किसान गेहूं की बोआई करना शुरू कर दिए हैं। कृषि विभाग की ओर से किसानों को गेहूं, चना, सरसों, और मटर जैसी फसलों के बीज उपलब्ध कराया जा रहा रहा है। किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने के लिए सरकार अनुदान पर बीज दे रही है। दलहनी और तिलहनी फसलों के लिए किसानों को मुफ्त में मिनी किट भी वितरित किए गए हैं।

रबी की फसलों के लिए बीज का लक्ष्य
इस बार जिला कृषि विभाग को गेहूं के लिए 14,400 क्विंटल बीज वितरित करने का लक्ष्य मिला है। इसमें से 12,245 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। जौ का 25 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य है। अब तक 15 क्विंटल बांटा गया है। चना का 345 क्विंटल के सापेक्ष 338 क्विंटल वितरण किया गया है। मटर का 140 क्विंटल लक्ष्य है। अभी तक 121 क्विंटल वितरण गया जा चुका है। इसी तरह मसूर का 93, लाही का दो और सरसों का 38 क्विंटल लक्ष्य है। इसमें से मसूर का 78, लाही का एक और सरसों का 38 क्विंटल वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि बीज भंडारों पर बीजों का वितरण जारी
रबी की फसलों के बीज का वितरण कृषि बीज भंडारों पर किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार वितरण किए जाने वाले कुछ बीजों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।
-सदानंद चौधरी, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें