फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो साल के इंतजार के बाद आज शुरू होगा गोलाघाट-टेढ़ुई फोरलेन का निर्माण कार्य

Thu, 20 Feb 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
इसी सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दो साल की प्रतीक्षा के बाद गोलाघाट-टेढ़ुई फोरलेन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। केंद्र के वन विभाग ने पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी है। अनुमति मिलते ही पीडब्ल्यूडी ने निर्माण की तैयारी पूरी कर ली है। उम्मीद जताई है कि 67.39 करोड़ रुपये से बृहस्पतिवार से फोरलेन का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन


करीब दो साल पहले गोलाघाट से टेढ़ुई तक करीब पौने तीन किमी मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। पिछले वर्ष शासन ने स्वीकृति दे दी। भूमि अधिग्रहण को लेकर मामला अटका रहा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की पैरवी के बाद भूमि अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। सड़क के किनारे स्थित 695 पेड़ों को काटने की केंद्र सरकार के वन विभाग ने अनुमति दे दी है।

बुधवार को अनुमति मिलते ही पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने आनन-फानन में बृहस्पतिवार से ही निर्माण शुरू कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि भूमि का मुआवजा वितरण व सड़क निर्माण साथ-साथ चलेगा।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि 67.39 करोड़ रुपये में वन विभाग, विद्युत वितरण की क्षतिपूर्ति व मुआवजा वितरण समेत निर्माण की धनराशि शामिल है। बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य शुरू कराने के बाद संबंधित विभागों को उनकी राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें