फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश के बाद हुई धूप से उमस बढ़ी

Mon, 27 Jun 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला / सुल्तानपुर
विज्ञापन
दोपहर की उमस में परेशन बच्चियां।
विज्ञापन
कड़ी धूप व उमस से रविवार को लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को बदली एवं बारिश का अनुमान लगाया है। रविवार को सुबह आसमान में बादल छा गए। थोड़ी देर बाद बारिश होने लगी। थोड़ी देर हल्की बारिश के बाद आसमान साफ हो गया।
विज्ञापन


दोपहर तेज धूप निकलने एवं पुरवा हवा से उमस बढ़ गई। उमस से लोग परेशान रहे। धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछा व  छाता का सहारा लेना पड़ा।  मौसम विभाग ने सोमवार को भी बादल रहने एवं बारिश की संभावना  जताई है।

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी)  85-65 फीसदी रही। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 2.7 किलोमीटर/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें