फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के बाद अब सब्जियों के दाम भी छू रहे आसमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के बाद अब सब्जियों के रेट भी आसमान को छू रहे हैं। सीजनल सब्जियों के साथ ही आलू, टमाटर व प्याज के दाम में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं आसमान छूती कीमतों के चलते अब आम लोगों की थाली से हरी सब्जी के दूर होने की नौबत आ गई है। लगातार कई दिनों से हो रही बारिश से खेतों में ही अधिकतर सब्जियां सड़ गई।
विज्ञापन

इन दिनों मंडी में आलू, टमाटर, धनिया, अदरक से लेकर सभी तरह की सब्जियों के दाम डेढ़ से दोगुना तक बढ़ गए हैं। खासतौर पर सीजनल सब्जियों पर महंगाई की मार ज्यादा पड़ी है। वहीं आलू और प्याज की भी कीमतों में भी खासा इजाफा हुआ है।
लगातार बढ़ती सबिजयों के दाम के चलते इसका सीधा असर आम आदमी की थाली पर पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के साथ-साथ बढ़ती महंगाई से आम आदमी पर दोहरी मार पड़ी है। अब सब्जी की कीमतों में इजाफे से बचत पर सीधा असर है। महंगाई की मार झेल रहे लोगों का कहना है कि फल और सब्जियों के दाम घटाए जाएं। ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन

बल्दीराय तहसील क्षेत्र के देवरा गांव निवासी किसान चंद्रनाथ पांडेय ने इस बार डेढ़ एकड़ में परवल की खेती की थी। शुरुआत में परवल का रेट भी ठीक-ठीक रहा। पिछले कई दिनों से हो रही बरसात से परवल की खेती पर भी असर पड़ा है। आधे से अधिक परवल खेत में ही सड़ गए। इस वजह से बहुत नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई मुश्किल है।
शहर से सटे अमहट स्थित नवीन सब्जी मंडी के थोक आढ़ती मो. शमीम लईया कहते हैं कि सब्जियों का दाम बढ़ने का मुख्य कारण उत्पादन घटने व मुनाफा वसूली का नहीं है। इसकी मुख्य वजह लगातार हो रही बारिश से खेत में सब्जियों के सड़ने का है। खेत में सब्जियों के सड़ने की वजह से इस समय मंडी में बहुत कम सब्जी की आवक हो रही है। इसी वजह से सब्जियों के दाम में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें