फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अभिलेखागार में अवैध वसूली पर अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

Fri, 18 Jul 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार में एक लिपिक पर नकल सवाल के लिए अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे मुख्य राजस्व अधिकारी बाबूराम ने अधिवक्ताओं को समझाया और आरोपी लिपिक को फटकार लगाई। उन्होंने आरोपी का पटल बदलने के लिए डीएम को पत्र लिखने का आश्वासन देकर अधिवक्ताओं को शांत किया।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे अधिवक्ताओं इंद्रनारायण तिवारी, जयशंकर, आशुतोष मिश्र सहित अन्य ने आरोप लगाया कि लिपिक की ओर से नकल सवाल समेत अन्य कार्य के लिए अवैध वसूली की जा रही है। अधिवक्ताओं से मनमाना पैसा वसूला जा रहा है। मांग पूरी नहीं करने वाले अधिवक्ताओं व वादकारियों का नकल सवाल तक दर्ज नहीं किया जा रहा है और न नकल दी जा रही है। मुआयने के लिए भी धनउगाही की जा रही है।
मुख्य राजस्व अधिकारी बाबूराम ने बताया कि लिपिक पर लगे आरोप के संबंध में डीएम को जानकारी देते हुए पटल बदलने के लिए पत्र भेजा जा रहा है। अभिलेखागार में हंगामा करने वालों में कादीपुर के पाकड़पुर निवासी सीमा समेत अन्य वादकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें