फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ चुनाव : 79 प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र

Fri, 31 Jul 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। विभिन्न पदों के लिए कुल 79 अधिवक्ता प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इनमें 66 पुराने और 13 नए प्रत्याशी शामिल हैं। बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार, एक अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इच्छुक प्रत्याशी सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन


गवर्निंग काउंसिल का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो रहा था। चुनावी प्रक्रिया लंबित होने के कारण एल्डर्स कमेटी ने एक बैठक की। कमेटी ने बार एसोसिएशन का कार्यकाल चुनाव परिणाम घोषित होने की तारीख 14 अगस्त तक बढ़ा दी है। चुनाव में 2079 अधिवक्ता मतदाता हिस्सा ले सकेंगे। नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद मैदान में उतरे प्रत्याशियों की संख्या स्पष्ट हो जाएगी। नई अधिसूचना के अनुसार, एक अगस्त को नामांकन दाखिल किया जाएगा।

तीन अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियां सुनी जाएंगी। चार अगस्त को नामांकन पत्रों की वापसी और वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित होगी। मतदान 12 अगस्त को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना 13 अगस्त को परिणाम आने तक चलेगी और 14 अगस्त को विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें