फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मनरेगा के कार्यों में रुचि नहीं लेना जिले के 13 ब्लॉकों के बीडीओ को भारी पड़ा। आयुक्त ग्राम्य विकास का पत्र मिलने के बाद योजना की समीक्षा हुई तो बीडीओ की ओर से बरती जा रही लापरवाही प्रकाश में आई। मनरेगा योजना में लापरवाही से नाराज सीडीओ ने सभी बीडीओ को नोटिस देकर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में लापरवाही बरतना जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को भारी पड़ा। आयुक्त ग्राम्य विकास ने मनरेगा योजना की समीक्षा की तो जिले की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली।
जिले की प्रगति खराब होने के बाद आयुक्त ग्राम्य विकास ने जिला प्रशासन को प्रगति रिपोर्ट के साथ ही पत्र भेजकर योजना में अपेक्षित सुधार के साथ ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। आयुक्त का पत्र मिलने के बाद परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे ने पूरे मामले की रिपोर्ट सीडीओ को भेजकर कहा कि सभी ब्लॉकों में लेबर बजट के सापेक्ष व्यय, रोजगार सृजन, योजना में महिलाओं की सहभागिता और पूर्ण कार्यों के सापेक्ष फोटो अपलोडिंग का प्रतिशत अत्यंत खराब है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ने योजना में खराब प्रगति के लिए ब्लॉकों में तैनात बीडीओ को जिम्मेदार बताया। परियोजना निदेशक की रिपोर्ट मिलने के बाद सीडीओ प्रभुनाथ ने जिले के समस्त ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी (कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा) को नोटिस देकर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित कराने का निदेश दिया है। सीडीओ ने आदेश का पालन नहीं करने पर सभी खंड विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें