फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गलत सूचना देने पर पांच एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 18 Nov 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वच्छता कार्यों की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी को गलत सूचना देना पांच एडीओ पंचायत को भारी पड़ गया। समीक्षा बैठक में हकीकत सामने आने पर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जयसिंहपुर, दोस्तपुर, अखंडनगर, कादीपुर और पीपी कमैचा के एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने स्वच्छता और जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की स्थिति खराब मिली। ग्राम पंचायतों में कूड़ा उठान, निस्तारण और आरआरसी सेंटरों का संचालन भी संतोषजनक नहीं पाया गया। पंचायतों के जनसुविधा केंद्रों और लाइब्रेरी के संचालन में भी लापरवाही सामने आई। डीएम ने अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं, जल जीवन मिशन की समीक्षा में 60 परियोजनाओं की प्रगति 90 से 99 प्रतिशत के बीच मिली। अधिकारियों ने इनमें से 54 परियोजनाएं एक माह में पूरी करने का दावा किया था। सीडीओ ने इन्हें अगले 10 से 15 दिनों में पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने पेयजल योजनाओं का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें