फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर क्षेत्र में संवेदनशीलता को देखते हुए शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन अलर्ट रहा। क्षेत्र स्थित मस्जिदों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने नमाजियों को परचे बांटकर उन्हें सीएए के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

शहर स्थित जामा मस्जिद पर पहुंचे उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक पीयूषकांत राय और कोतवाली निरीक्षक श्याम सुंदर ने जुमे की नमाज के बाद नमाजियों को सीएए के बारे में जानकारी दी। कहा कि गलत सूचना से गुमराह न हों।
नमाजियों को हिंदी व उर्दू में परचे बांटे। उन्होंने लोगों से सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की। कहा कि वे खुद परचे पढ़ें और दूसरों को भी इसके संबंध में जानकारी दें। इसके साथ ही नूरी मस्जिद सहित क्षेत्र स्थित विभिन्न मस्जिदों पर लगाए गए कर्मियों ने भी लोगों को सीएए से संबंधित परचे बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें