फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसले के दूसरे दिन भी सक्रिय रहा जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अयोध्या मामले में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के आए ऐतिहासिक फैसले के दूसरे दिन बारावफात त्यौहार को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा।
विज्ञापन

जिले में अमन चैन व शांति बनाए रखने के लिए नामित मजिस्ट्रेटों ने पुलिस के साथ गांवों व बाजारों में पैदल मार्च कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।
उच्चतम न्यायालय की ओर से शनिवार को अयोध्या पर सुुनाए गए ऐतिहासिक फैसले के बाद रविवार को बारावफात त्यौहार के मद्देनजर जिला व पुलिस महकमा सतर्क रहा।
पुलिस व प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन ने थाना क्षेत्रवार अफसर नामित कर हालात पर नजर बनाए रखी। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के साथ एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एएसपी दयाराम सरोज पूरे दिन क्षेत्र में पुलिस के साथ भ्रमण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पैदल मार्च कर लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने संभ्रात नागरिकों से आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए उपद्रवी तत्वों पर निगरानी रखने में सहयोग मांगा।
किसी भी विषम परिस्थिति व अफवाह की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना देने को कहा। एसपी ने अराजकतत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिया।
एसपी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद जिले में पूरी तरह माहौल सामान्य है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में बारावफात का त्यौहार मनाया जा रहा है। पुलिस व प्रशासन स्थिति पर नजर रखे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें