अखंडनगर। पत्नी के मायके से घर वापस न आने से नाराज युवक बृहस्पतिवार को एचटी लाइन के खंभे पर चढ़ गया था। पुलिस ने किसी तरह समाझा-बुझाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। बाद में शांति भंग की आशंका में युवक का चालान कर दिया है। पलिया गोलपुर निवासी प्रदीप निषाद (29) बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे प्राणनाथपुर बछेड़िया गांव के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया।
प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मायके से घर नहीं लौट रही है, जिसके कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद किसी तरह वह नीचे उतरा। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शांति भंग में चालान किया गया है।