फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: घूसखोरी कांड में SDM निलंबित, पेशकार पर पहले हो चुकी कार्रवाई; एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था

Fri, 13 Dec 2024 02:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में घूसखोरी कांड में SDM को निलंबित कर दिया गया है। पेशकार पर पहले कार्रवाई हो चुकी है। एंटी करप्शन टीम ने पेशकार को रंगे हाथ पकड़ा था। 
विज्ञापन
घूसखोरी कांड में SDM निलंबित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में घूसखोरी के मामले में एसडीएम को निलंबित किया गया है। इससे पहले पेशकार को निलंबित किया जा चुका है। मामला जयसिंहपुर तहसील के एसडीएम न्यायालय का है। यहां तैनात पेशकार समरजीत पाल को दो दिसंबर को एंटी करप्शन टीम ने तहसील परिसर से रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम के प्रभारी अनिल सिंह की तहरीर पर गोसाईंगंज थाने में पेशकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब शासन स्तर से एसडीएम संतोष कुमार ओझा के विरुद्ध शासन स्तर से कार्रवाई हुई है। एसडीएम को शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया है। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि शासन से निलंबन की कार्रवाई की गई है। जो आरोप लगे हैं, उसकी जांच भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें