फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चिकित्सक व चार स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई

Thu, 05 Jun 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। देहली बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में चिकित्सक व चार अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। दोपहर डेढ़ बजे ही पीएचसी बंद कर डॉक्टर व स्टाफ चले गए थे। यहां पहुंचे मरीज इलाज के लिए परेशान हुए।
विज्ञापन

इस खबर को अमर उजाला ने दो जून के अंक में पीएचसी डेढ़ बजे बंद, मरीज परेशान शीर्षक से प्रमुखता के साथ प्रकाशित की। खबर का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने सीएचसी अधीक्षक धनपतगंज को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। सीएचसी अधीक्षक धनपतगंज ने चिकित्सक डॉ. सृष्टि सिंह, स्वीपर कम चौकीदार संगमलाल, स्टाफ नर्स राज नंदिनी चौरसिया का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
वहीं, एएनएम अमिता देवी, फार्मासिस्ट मनोज कुमार श्रीवास्तव का पांच दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुणेश सिंह ने बताया कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें