फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुष्कर्म का वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। कुड़वार थाने की पुलिस टीम ने दुष्कर्म कर मारपीट का वीडियो बनाने वाले आरोपी विशाल तिवारी निवासी पूरे झंगा राम का पुरवा मजरे डोमनपुर थाना कुड़वार को रविवार को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म कर मारपीट करने का वीडियो बनाया था। इसके बाद आरोपी ने वीडियो भी वायरल किया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी, मोबाइल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

अलग-अलग मामले में तीन गिरफ्तार
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। मोतिगरपुर पुलिस टीम आपराधिक मामले में वांछित शनि निवासी नानेमऊ मलहऊटी मजरे नानेमऊ थाना मोतिगरपुर को रविवार को गिरफ्तार किया। जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने दहेज एक्ट के वारंटी जयसराज व उनकी पत्नी सुमित्रा निवासीगण महमूदपुर लखनपुर थाना जयसिंहपुर को रविवार को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट था।

देहली बाजार चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के देहली बाजार चौकी इंचार्ज अनिल अवस्थी को एसपी सोमेन बर्मा ने रविवार को लाइन हाजिर कर दिया। बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज पर यह कार्रवाई दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें