फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तीन साल जेल काटने के बाद दुष्कर्म का आरोपी बरी

Sun, 01 Nov 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुष्कर्म व धमकी सहित अन्य आरोप से जुड़े मामले में करीब तीन साल जेल काट चुके आरोपी नसीर पर फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम की अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। एफटीसी जज विजय कुमार गुप्ता की अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आरोपी को सबूतों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाने के एक गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला ने 26 अप्रैल 2021 की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक घटना के दिन वह घर पर अकेली थी। तभी उनके घर पहुंचे आरोपी नसीर ने दुष्कर्म किया। आरोप के मुताबिक वादी के पति मौके पर पहुंच गए तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग निकला था। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। करीब तीन साल तक आरोपी नसीर जेल में रहा और लंबे समय बाद उसे जमानत मिल सकी। इस मामले में ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष महिला के साथ हुई घटना को साबित कर पाने में असफल रहा। नतीजतन अदालत ने साक्ष्य के अभाव में आरोपी को बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें