फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मोबाइल चोरी का आरोपी नदी में कूदा

Fri, 18 Oct 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। अंबेडकरनगर में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में बुधवार शाम किसी व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर एक युवक भागा। मौजूद लोगों ने पीछा किया तो वह दोस्तपुर थाने के शाहीपुल से मझुई नदी में कूद गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को नदी से निकाला। उसे चोट भी लगी है। हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक पंडित त्रिपाठी ने बताया कि युवक शाहपुर थाना जलालपुर जिला अंबेडकरनगर का रहने वाला है। उसके सिर पर चोट लगी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें