फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 41 हजार रुपये के गबन का लगाया आरोप

Fri, 29 Dec 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने ऋण लेने वाले 11 खाताधारकों के 41 हजार रुपये का गबन कर लिया। कंपनी के शाखा प्रबंधक ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के निर्देश पर बुधवार देर शाम कादीपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कादीपुर में संचालित एक फाइनेंस सर्विस कंपनी की तरफ से स्वयं सहायता समूहों को भारत सरकार के कार्यक्रम के अनुरूप लघु ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। कंपनी की कादीपुर शाखा के ही एक कर्मचारी ने कंपनी के ग्राहकों से ऋण की किस्त वसूलकर अपने पास रख लिया। वसूली गई रकम कंपनी में जमा नहीं की।

इस पर फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा निवासी बरडीहा दलपत, बरडिहा परशुराम, थाना लार, जिला देवरिया ने एसपी सोमेन बर्मा को शिकायती पत्र दिया। उनका आरोप है कि कंपनी में दीपक सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर, जिला आजमगढ़ फ्रंट लाइन अधिकारी के पद पर तैनात है।
विज्ञापन


बताया कि दीपक सिंह ने कंपनी से ऋण लेने वाले पांच खाताधारकों के 21,353 व छह खाताधारकों के 20,240 रुपये का गबन कर लिया है। इसकी शिकायत खाताधारकों ने फाइनेंस कंपनी में लिखित रूप से की हैै। आरोपी की ओर से वसूल की गई रकम को कंपनी में नहीं जमा किया गया।

इसके बाद आरोपी दीपक सिंह को कंपनी से हटा दिया गया। साक्ष्य के तौर पर शाखा प्रबंधक ने प्रभावित खाताधारकों के ऋण के विवरण व उनके शिकायती पत्र भी दिए हैं। शाखा प्रबंधक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कादीपुर कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया।

एसपी के निर्देश पर कादीपुर कोतवाली में बुधवार की शाम आरोपी दीपक सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कोतवाली के उप निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें